शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. assembly election 2023 congress mla sanjay shukla allegation kailash vijayvargiya
Written By
Last Modified: शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (21:23 IST)

mp election 2023 : संजय शुक्ला ने लगाया आरोप, BJP ने रुकवाई जया किशोरी की कथा

Sanjay Shukla
इंदौर। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला अपने विधानसभा क्षेत्र के दलाल बाग मैदान पर 10 से 16 अक्टूबर प्रवचनकार जया किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा करवाने वाले थे। इसकी अनुमति पुलिस एवं जिला प्रशासन ने उन्हें नहीं दी। संजय शुक्ला का आरोप है कि भाजपा के दबाव में आकर अनुमति नहीं दी गई।

विधायक संजय शुक्ला आज पुलिस आयुक्त मकरंद देउसकर से मिलने के लिए गए तो आयुक्त ने कहा कि हमें तो जानकारी ही नहीं है की कथा हो रही है। विधायक शुक्ला ने कहा कि पिछले एक महीने से इस कथा की अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदन लगाए गए हैं।

पुलिस थाने से आवेदन को एसडीएम के पास भेजा गया और कहा गया की अनुमति वहां से मिलेगी। जब हम वहां गए तो कहा गया कि आचार संहिता लगने के बाद हम अनुमति देंगे।

उसके पहले तो अनुमति पुलिस विभाग देगा। शुक्ला का कहना है कि अधिकारी एक-दूसरे पर अनुमति देने के मामले को टाल रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के दबाव में अनुमति रोकी जा रही है। उन्हें डर है कि यह आयोजन होगा तो जनता कांग्रेस से जुड़ जाएगी।
ये भी पढ़ें
CM शिवराज ने रैली में लोगों से पूछा- मुझे फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए या नहीं...