Daily Horoscope
✕

इंदौर बनेगा रेलवे का बड़ा केंद्र, हजारों करोड़ की परियोजनाओं पर चल रहा काम

Updated: शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 (23:42 IST)
Rail Project in Indore : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर को हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं से रेलवे का बड़ा केंद्र बनाया जा रहा है।
 
वैष्णव ने इंदौर-2 से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और मौजूद विधानसभा चुनावों में इस सीट से पार्टी के उम्मीदवार रमेश मेंदोला के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान यह बात कही। रेलमंत्री ने बताया कि इंदौर को रेलवे का बड़ा केंद्र बनाने के लिए शहर की छह दिशाओं में नई रेल लाइन बिछाने, रेल लाइन के दोहरीकरण और आमान परिवर्तन की हजारों करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
 
उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में रतलाम-इंदौर-महू-खंडवा-अकोला रेल लाइन, इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन, इंदौर-दाहोद रेल लाइन और इंदौर-जबलपुर रेल लाइन की परियोजनाएं शामिल हैं। वैष्णव ने बताया कि इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन और लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के साथ ही मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल की परियोजनाओं पर भी काम जारी है।
 
भाजपा ने वैष्णव को राज्य में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सह प्रभारी बनाया है। वैष्णव ने दावा किया कि सूबे के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने की खबर आ रही है। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख