न्यूट्रीशियस लेंटिल सूप
- मोना अग्रवाल
सामग्री : 1
कप मूँग मोगर, 2 टेबल स्पून राजमा, 1/2 कप प्याज (कटा), 2 कली लहसुन (कटा), 1 टी स्पून जीरा, 1 टमाटर (कटा), स्वादानुसार नमक, पिसी लाल मिर्च।विधि : बनाने के पहले दिन राजमा को रात भर भिगोएँ। प्रेशर कुकर में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करें। प्याज, लहसुन गुलाबी होने तक भूनें। जीरा डालकर कुछ सेकंड चलाएँ। अब अन्य सभी सामग्री एवं आधा लीटर पानी डालें। कुकर का ढक्कन लगाकर दालें गलने तक प्रेशर कुक करें। स्वादिष्ट सूप गर्मागर्म सर्व करें।