biodatamaker

डायबिटीज फ्रेंडली रेसिपी : लाजवाब सूजी पैन केक

Updated: बुधवार, 26 जून 2019 (13:03 IST)
सामग्री : 
 
1 कप सूजी, 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई), 1 बड़ा कप फ्रेश दही, 2 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, एक चुटकी बेकिंग पावडर, सफेद तिल्ली 1 या 2 चम्मच, तेल, नमक स्वादानुसार।
 
विधि : 
 
सबसे पहले हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें। अब सूजी में दही, नमक, अदरक-मिर्च का पेस्ट एवं बेकिंग पावडर मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। ध्यान रहे घोल को थोड़ा-सा गाढ़ा ही रहने दें। तत्पश्चात नॉनस्टिक तवे पर तेल बुरका कर गरम करें और एक बड़ा चम्मच घोल डालें और गोल-गोल फैलाएं। 
 
एक तरफ से सिंक जाने पर उस पर तिल्ली और शिमला मिर्च टुकड़े बिखेर कर चम्मच से दबाएं। मध्यम आंच पर अच्छा कुरकुरा होने त‍क सेकें। 
 
इसी तरह दूसरी तरफ से पलट कर भी सेंक लें। अब गरमा-गरम सूजी पैन केक को हरी चटनी एवं नारियल की सफेद चटनी के साथ सर्व करें।
 
नोट : सूजी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है इस वजह से यह डायबिटीज रोगियों के लिए अच्‍छा आहार है।
 
- आरके. 

ALSO READ: डायबिटिक टेंशन फ्री होकर खाएं लाजवाब काजू कतली, पढ़ें इसे घर पर बनाने की आसान विधि

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख