biodatamaker

सेहतमंद जीरो ऑइल ढोकला

Updated: सोमवार, 26 अक्टूबर 2015 (14:32 IST)
ऑइल फ्री मिक्स ढोकला
 
सामग्री : 
2 कटोरी चावल, चने की दाल 1/2 कटोरी, उड़द दाल 1/2 कटोरी, तुवर दाल 1/4 कटोरी, दही 2 टेबल स्पून, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार, शक्कर 1 चम्मच, धनिया पावडर 1/2 चम्मच, सोड़ा 1/2 चम्मच।
 
छौंक के लिए : तिल्ली 1 चम्मच, राई के दाने 1/2 चम्मच, तेल 1 टेबल स्पून, मीठा नीम 8 पत्ती, लौंग 4, दालचीनी 1/2 इंच का टुकड़ा, साबुत लाल मिर्च 2।
 
विधि : चावल तथा दालों को 7-8 घंटे के लिए भिगो दें। इन्हें दही डालकर पीस लें। इसे 4-5 घंटे खमीर उठने के लिए रख दें। अब इसमें शक्कर, नमक, सोड़ा व धनिया पावडर डालकर 35 मिनट तक बेक करें।
 
ठंडा होने पर टुकड़ों में काटें। लौंग और दालचीनी को तवे पर हल्का-सा भूनकर पीसें। गरम तेल में बघार की समस्त सामग्री डालकर बघार लगाएँ। हरे धनिए की चटनी के साथ परोसें। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा