Hanuman Chalisa

Healthy Relationship Tips - जीवनसाथी नहीं आ रहा पसंद तो इन 8 तरह से करें फोकस

Updated: बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (10:06 IST)
लव मैरिज हो या अरेंज्ड मैरिज, दोनों ही शादियों में उतार-चढ़ाव जरूर आते हैं। एक अच्छी बॉन्डिंग, दोनों एक-दूसरे के लिए कमिटेड, दोनों एक-दूसरे से सहमत होने के बाद भी रिश्तों में कभी मतभेद होने के साथ मनभेद भी हो जाते हैं। ऐसे में जीवनसाथी के प्रति मन में खटास पैदा हो जाती है। लेकिन आपको पता है आपको रहना साथ ही। ऐसे में पार्टनर के अंदर आप इन 8 खूबियों को खोजे तो शायद आपका वो प्यार फिर से लौट आए - तो आइए जानते हैं क्‍या वो 8 खूबियां -

- पॉजिटिव चीजें देखें - आपको अपने पार्टनर से जरूर शिकायत हो, लेकिन वो वक्त याद करिए जब आप दोनों खुश थे। वो वक्‍त याद जब आप दोनों ने एक-दूसरे के लिए सेक्रिफाइस किए। ऐसे कई सारे पहलू होंगे जब आप दोनों ने साथ मिलकर सुलझाएं होंगे, उन सभी पलों को याद कीजिए। किसी से तुलना मत कीजिए बस ये देखें की आपका पार्टनर आपके लिए क्‍या-क्‍या करता है।  

- बातें करें - हो सकता है आपको उनके बारे में कुछ अच्‍छा नहीं लगता हो, लेकिन अगर आप उस बारे में उनसे बात करेंगी या करेंगे तो उन्‍हें पता चलेगा। अगर आपके मन में जो भी हो बात करने का सलीका, रहने का ढंग या अन्‍य बात। उस बारे में उनसे बात करें।

- अकेले वक्त बिताएं - कई बार ऐसा होता है साथ रहते हुए भी साथ नहीं रहते हैं। इसलिए महीने में एक बार अकेले वक्त जरूर बिताएं। अगर आप बाहर जाने का प्लान का नहीं कर सकते तो लंच या डेट पर जाएं, वॉक करने भी जा सकते हैं। इन सभी से आपको तनाव से राहत मिलेगी। साथ ही दोनों के मन में एक दूसरे के लिए क्‍या चल रहा है आप आसानी से जान सकेंगे।  

- खुद से प्यार करना नहीं भूले - जी हां, रिलेशनशिप अच्छे या बुरे दौर से गुजर रहा हो, लेकिन खुद को कभी अकेला मत छोडि़ए। अक्सर दुनिया से बात करते-करते हम खुद से बात करना भूल जाते हैं। खुद के साथ भी वक्‍त बिताने से कई समस्याओं का समाधान हो जाता है। खुद को रिचार्ज करने का यह सबसे बेहतर तरीका है। और जब आप खुद तरोताजा महसूस करते हो तो रिश्ते को भी एक नई उम्‍मीद से देखते हो।

- खुद को टटोलते रहे - कई बार जब जिम्मेदारियां बढ़ जाती है तो तब भी पार्टनर तनाव में आ जाते हैं। तनाव होने लगता है, चिड़चिड़ापन घेरने लगता है। लेकिन शांत दिमाग से अगर आप अपने तनाव की वजह खोजेंगे तो आपको समाधान जरूर मिलेगा।  

- पार्टनर का नजरिया भी जानें - कई बार लड़ाई की वजह यह होती है कि हम अपनी-अपनी नजरों से ही उन्‍हें समझते हैं। लेकिन एक बार पार्टनर की नजरिये से भी जानने की कोशिश करें। कहीं वे आपकी आदतों से तो परेशान नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे सुधारें। ऐसा करके आप रिश्तों को मजबूत कर सकते हैं।

- अपनों से बात करें - तकरार हर रिश्ते में होती है। इसलिए बेहतर होगा आप किसी ओर से बात करने की बजाए अपनों से बात करें। या अपने पार्टनर से ही बात करें। क्योंकि तर्क अलग-अलग होने पर मतभेद हो सकते हैं लेकिन जो मनभेद हो रहे हैं आप ही उन्हें खुद से सुलझा सकते हैं।

-थेरेपिस्‍ट से भी बात कर सकते हैं - कई बार रिलेशनशिप में ऐसी कई बातें जो समझ नहीं आती है क्‍या करें। अगर किसी का सही मार्गदर्शन भी मिल जाता है तो भी बिगड़े हुए हालातों को सुलझाया जा सकता है। ऐसे में थेरेपिस्‍ट की सहायता भी ले सकते हैं। जो आप दोनों के बीच की दूरी को कम कर सकें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख