• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
Written By भाषा

शीला के दावे को नीतीश ने किया खारिज

शीला दीक्षित
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने चुनाव बाद जदयू का कांग्रेस के साथ गठबंधन होने की बात कही थी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीला के उस कथन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शीला के इस दावे को बेबुनियाद करार दिया।

शीला ने रविवार को एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में यह दावा किया था कि जदयू और कांग्रेस के बीच चुनाव बाद गठबंधन हो सकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि शीला का यह दावा तर्कहीन और बेबुनियाद है।