• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
  6. मनमोहन ने सिखों के लिए कुछ नहीं किया
Written By वार्ता

मनमोहन ने सिखों के लिए कुछ नहीं किया

पंजाब
पंजाब के जाटलैंड कहे जाने वाले मालवा क्षेत्र की चार सीटों पर मतदान के एक दिन पहले चुनाव में हावी सिख प्रधानमंत्री के मुद्दे पर बुधवार को तीखे तेवर अपनाते हुए मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल ने कहा कि डॉ. मनमोहनसिंह ने पंजाब तथा पंजाबियों के लिए कुछ नहीं किया।

बादल ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री मजबूत होते तो राज्य के लोगों के हक अवश्य दिलवाते और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते।

उन्होंने कभी अपने गृहराज्य से संबंधित किसी भी मुद्दे को नहीं उठाया। यदि ऐसा होता तो सिखों को उन पर फख्र होता। कृषिप्रधान राज्य के किसानों का मामला हो या सिख विरोधी दंगों का, उन्होंने सिखों को न्याय दिलाने के लिए कभी कुछ नहीं किया।