• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
Written By वार्ता

अनिवार्य मतदान पर राष्ट्रीय बहस जरूरी

नवीन चावला
मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी लालकृष्ण आडवाणी के अनिवार्य मतदान के सुझाव पर राष्ट्रीय बहस कराने की जरूरत पर बल दिया है।

चावला ने अनिवार्य मतदान को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमें इस मुद्दे पर चर्चा कराने की आवश्यकता है। इस प्रक्रिया के कई फायदे और नुकसान हैं।

उल्लेखनीय है कि आडवाणी ने लोकसभा चुनावों के विभिन्न चरणों में मतदान में हो रही गिरावट के मद्देनजर देश में चुनावों में मतदान अनिवार्य करने का सुझाव दिया था।

चावला पंजाब, हरियाणा और केंद्रशासित क्षेत्र चंडीगढ़ में लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। हरियाणा में सात मई तथा पंजाब में सात और 13 मई को दो चरणों में तथा चंडीगढ़ में 13 मई को चुनाव होंगे।