सोनिया की चुनावी रैली रद्द
सुरक्षा कारणों से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी की चेन्नई और पुडुचेरी में बुधवार को होने वाली चुनावी रैलियाँ रद्द कर दी गई है।श्रीलंकाई तमिल समर्थक संगठनों ने घोषणा की थी कि वे सोनिया के दौरे के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार संप्रग अध्यक्ष यहाँ पहुँचने वाली थी। यहाँ से वे पुडुचेरी जाकर कांग्रेस और द्रमुक उम्मीदवारों के पक्ष में एक रैली को संबोधित करने वाली थी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज प्रस्तावित रैलियों को टाल दिया गया। रैलियों के लिए किसी नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है।