गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Rae Bareli Lok Sabha Election 2019 Live Result
Written By

रायबरेली लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

रायबरेली लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम । Rae Bareli Lok Sabha Election 2019 Live Result - Rae Bareli Lok Sabha Election 2019 Live Result
[$--lok#2019#state#uttar_pradesh--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : दिनेश प्रताप सिंह (भाजपा), सोनिया गांधी (कांग्रेस) 
 
 
उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है और अब तक हुए कुल 19 चुनावों में 16 बार कांग्रेस प्रत्याशी ही यहां से जीते हैं। साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस की सोनिया गांधी ने भाजपा के अजय अग्रवाल को पराजित कर यह सीट हासिल की थी।
[$--lok#2019#constituency#uttar_pradesh--$]
उत्तर प्रदेश के बारे में : उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बीच है। कहीं-कहीं कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। राज्य में बसपा 38, सपा 37 और रालोद 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ने 2 सीटें अपने गठबंधन सहयोगी अपना दल के लिए छोड़ी हैं।

यहां राहुल गांधी (अमेठी), सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह (लखनऊ), मुलायमसिंह यादव (मैनपुरी), अखिलेश यादव (आजमगढ़), डिंपल यादव (कन्नौज), फिल्म अभिनेता रविकिशन (गोरखपुर) समेत कई अन्य हस्तियों की किस्मत दांव पर है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने 72 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीटें आई थीं। मायावती की बसपा तो खाता भी नहीं खोल पाई थी।