मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Maharashtra Lok Sabha Election 2019 Results : Live Update
Written By

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम : ताजा दलीय स्थिति Live Update

Maharashtra lok sabha elections 2019
[$--lok#2019#state#maharashtra--$]
महाराष्ट्र में यूपी के साथ सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें हैं। पिछले चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने 48 में से क्रमश: 22 और 18 सीटें  जीती थीं। राकांपा 4 और कांग्रेस उम्मीदवार 2 सीटें जीतने में सफल रहे थे। इस बार सीटों के बंटवारे में भाजपा 25 और शिवसेना 23  सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस और एनसीपी के बीच हुए सीटों के बंटवारे में कांग्रेस ने 26 एवं एनसीपी ने 22 सीटें अपने पास रखी हैं। राज्य में इस समय भाजपा-शिवसेना की सरकार है। मुकाबला एनडीए बनाम यूपीए का है।

भाजपा की ओर से नागपुर से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुंबई उत्तर मध्य सीट से पूनम महाजन चुनाव लड़ रही हैं। महाजन का  मुकाबला कांग्रेस की प्रिया दत्त से है। इसके साथ ही कांग्रेस ने मुंबई उत्तर से उर्मिला मातोंडकर एवं मुंबई उत्तर पश्चिम से संजय  निरुपम को उम्मीदवार बनाया है। बारामती से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले चुनाव लड़ रही हैं, वहीं शिवसेना के अनंत गीते रायगढ़ से  चुनाव लड़ रहे हैं। 
[$--lok#2019#constituency#maharashtra--$]