Daily Horoscope
✕

क्या अशोक चव्हाण को जेल भेजने का वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी?

नांदेड़ रैली से पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश का सवाल

Updated: शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (14:13 IST)
Congress question PM Modi : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महाराष्ट्र के नांदेड़ में होने वाली जनसभा से पहले शनिवार को भाजपा के राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप का उल्लेख किया। पार्टी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि क्या वह चव्हाण को जेल भेजने का अपना 10 साल पुराना वादा पूरा करेंगे।

ALSO READ: पीएम मोदी ने बताया, कांग्रेस को वोट क्यों नहीं दे पाएगा गांधी परिवार?
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि आज प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी में सभा को संबोधित करने जा रहे हैं। उनसे हमारे सवाल हैं। क्या प्रधानमंत्री भाजपा के राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण को जेल में डालने का अपना वादा निभाएंगे? मराठवाड़ा में सूखे और पानी की कमी से निपटने के लिए भाजपा के पास क्या योजना है? नांदेड़ मंडल में भारतीय रेलवे इतनी ख़राब स्थिति में क्यों है?
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को 30 मार्च, 2014 को नांदेड़ में दिए गए अपने भाषण के शब्दों को याद करना चाहिए। तब उन्होंने अशोक चव्हाण पर तीखा हमला बोला था जो अब भाजपा वाशिंग मशीन योजना' के नवीनतम लाभार्थी हैं।
 
प्रधानमंत्री ने चव्हाण को आदर्श उम्मीदवार बताया था और कहा था कि अगर वह प्रधानमंत्री बने तो अशोक चव्हाण को 6 महीने के भीतर जेल भेजेंगे। चव्हाण का नाम महाराष्ट्र के बहुचर्चित आदर्श सोसाइटी घोटाले में आया था।
 
रमेश ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी भाजपा को भी बेशर्म मानते हैं? क्या वह चव्हाण को जल्द ही क्लीन चिट दिलाने के लिए साजिश रचेंगे? क्या वह भाजपा के राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण को जेल में डालने का अपना वादा पूरा करेंगे?
 

ALSO READ: पाकिस्तानी नेता भी कहते हैं कि काश मोदी उनके देश के नेता होते
रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मराठवाड़ा के किसानों की दुर्दशा को क्यों नजरअंदाज किया? क्या उनकी सरकार के पास उस नदी की रक्षा करने की कोई योजना है जो इस सूखाग्रस्त क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है?
 
उन्होंने यह सवाल भी किया कि नांदेड़ में महत्वपूर्ण रेलवे बुनियादी ढांचे की उपेक्षा क्यों की गई है? क्या मराठवाड़ा क्षेत्र में विकास के लिए प्रधानमंत्री के पास कोई वास्तविक विजन है?
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख