• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Voting on 8 seats in Madhya Pradesh today in Lok Sabha elections
Last Modified: सोमवार, 13 मई 2024 (10:17 IST)

MP में 8 सीटों पर 9 बजे तक 14.97% मतदान, इंदौर में सबसे कम, वोटिंग परसेंट बढ़ाने के लिए महिला वार रूम का गठन

MP में 8 सीटों पर 9 बजे तक 14.97% मतदान, इंदौर में सबसे कम, वोटिंग परसेंट बढ़ाने के लिए महिला वार रूम का गठन - Voting on 8 seats in Madhya Pradesh today in Lok Sabha elections
भोपाल। मध्यप्रदेश में आज आखिरी चरण का लोकसभा चुनाव हो रहा है। प्रदेश में आज 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। आज शुरुआती दो घंटे में करीब 15 फीसदी (14.97%) मतदान हुआ है। अगर शुरुआती दो घंटे की बात करें तो सबसे कम मतदान इंदौर में 11.48% मतदान हुआ है। प्रदेश में आखिरी चरण में वोटिंग परसेंट बढ़ाने के लिए भाजपा ने इस बार काफी फोकस किया है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में मतदान करने के साथ  बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर पर लेकर मतदान करने पहुंचे।

महिला वार रूम का गठन- प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा ने इस बार महिला वार रुम का गठन किया है। प्रदेश के लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी सतीश सिंह ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने और अधिक से अधिक महिला मतदाता मतदान करें, इसके लिए भाजपा ने मध्यप्रदेश में पहली बर महिला वार रूम बनाया है। महिला वार रूम बनाने से मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा और भाजपा का दस प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य भी प्राप्त होगा।

भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे-चौथे चरण में वोटिंग परसेंट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि चौथे चरण  में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सुबह 6 बजे से ही कार्यकर्ता मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे इसके साथ पार्टी के युवा कार्यकर्ता लोगों को घर से निकलकर मतदान करने जाने के लिए प्रेरित करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत कम हुआ था। लेकिन भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की और तीसरे चरण में अच्छा मतदान प्रतिशत रहा। मालवा व निमाड़ की जनता से हमेशा से भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। चुनाव प्रबंधन में लगीं सभी 36 टोलियों ने बहुत मेहनत की है। अच्छे चुनाव प्रंधन अैर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58 प्रतिशत वोट मिले थे, इस लोकसभा चुनाव में पार्टी का आठ से दस प्रतिशत वोट शेयर बढ़ने जा रहा है। चुनाव प्रबंध की टीम ने बहुत मेहनत की है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सभी की मेहनत से पार्टी ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। अब हम सभी को कल चौथे चरण के मतदान में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्य करना है।
ये भी पढ़ें
Share bazaar News: सप्ताह के प्रथम दिन शेयर बाजार में रही गिरावट, Sensex 462 और Nifty 125 अंक फिसला