1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. uttar pradesh loksabha election : rajput bycot 3 bjp candidates

राजपूतों ने किया 3 भाजपा उम्मीद्वारों का बहिष्‍कार, मुश्किल में संजीव बालियान

sanjeev balyan
Uttar Pradesh loksabha election : मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र के खेड़ा में आयोजित राजपूत महापंचायत में निर्णय लिया गया कि इस समुदाय के लोग मुजफ्फरनगर, कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों का बहिष्कार करेंगे।
 
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इलाके के प्रमुख राजपूत नेता ठाकुर पूरन सिंह ने मंगलवार को यह महापंचायत बुलाई थी। उन्होंने कहा कि यह बहिष्कार भाजपा द्वारा टिकट वितरण में राजपूत समुदाय की उपेक्षा करके उनका अपमान करने के विरोध में किया जा रहा है।
 
सिंह ने कहा कि इन इलाकों में राजपूत समुदाय के लोग भाजपा उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे बल्कि उनकी जगह दूसरी पार्टियों के किसी और मजबूत दावेदार को चुनेंगे।
 
भाजपा ने मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान और कैराना लोकसभा सीट से प्रदीप चौधरी को मैदान में उतारा है। बालियान और चौधरी दोनों ही जाट समुदाय से आते हैं एवं मौजूदा सांसद हैं। सहारनपुर में भाजपा ने राघव लखनपाल शर्मा को मैदान में उतारा है।
 
महापंचायत ने दावा किया है कि उनके द्वारा लिए गए फैसले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के पतन का कारण बनेंगे।
 
मुजफ्फरनगर निर्वाचन क्षेत्र में फैले चौबीसा राजपूत समुदाय के सदस्यों ने मुख्य रूप से महापंचायत में भाग लिया, इसमें आसपास के जिलों के अन्य राजपूत समुदायों के सदस्यों ने भी भाग लिया। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ओडिशा सीएम नवीन पटनायक 2 विधानसभा सीटों से लड़ेंगे चुनाव, 9 और उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी