शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. samajwadi party list of candidates
Last Modified: रविवार, 14 अप्रैल 2024 (15:56 IST)

सपा ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, बसपा से आए नेता को श्रावस्ती से टिकट

akhilesh yadav
UP loksabha election : समाजवादी पार्टी (SP) ने रविवार को 7 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने बसपा से आए सांसद राम शिरोमणि वर्मा को श्रावस्ती से चुनाव मैदान में उतारा है।
 
पार्टी ने फूलपुर लोकसभा सीट से अमरनाथ मौर्य, डुमरियागंज से भीष्म शंकर कुशल तिवारी, संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
 
सलेमपुर से रामशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को टिकट दिया गया है।  प्रिया सरोज पूर्व सांसद व वर्तमान में केराकत से विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 80 में से 62 सीटें जीती थी। बसपा ने 10, सपा ने 5, अपना दल सोनोवाल 2 और कांग्रेस 1 सीट जीतने में सफल रही थी। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव से दूर रहेंगे मनोज जरांगे, मराठा सदस्य को लेकर दिया यह बयान