मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. pashupati kumar paras will hajipur loksabha seat election
Written By
Last Updated :पटना , शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (17:18 IST)

Bihar : पशुपति पारस ने दी NDA छोड़ने की धमकी, हाजीपुर सीट पर लड़ने पर अड़े

कहा- सम्मान नहीं मिला तो जाने के लिए स्वतंत्र

Lok Sabha Elections 2024
बिहार में भाजपा ने चिराग पासवान को तो मना लिया, लेकिन भतीजे के बाद अब चाचा रूठ गए हैं। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि अगर हमें सम्मान नहीं दिया गया तो हमारी पार्टी कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई।
चिराग पासवान ने हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। बताया जा रहा था कि भाजपा ने चिराग के साथ सीट बंटवारे पर सहमति दे दी है। हाजीपुर सहित 5 सीटों पर सहमति बनी है। पारस हाजपुर सीट से लड़ने पर भी अड़े हुए हैं। 
 
लिस्ट का कर रहे हैं इंतजार : केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मीडिया के माध्यम से आई खबरों के मुताबिक हमारी पार्टी को तरजीह नहीं दी जा रही है।

इससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराशा है। जब तक विधिवत भाजपा की लिस्ट नहीं आती तबतक हमारा आग्रह है कि हमारे पार्टी के 5 सांसदों पर पुणः विचार करें। हम लिस्ट का इंतजार करेंगे। घोषणा के बाद अगर हमें उचित सम्मान नहीं दिया गया तो हमारी पार्टी कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है।