सम्बंधित जानकारी
- Lok Sabha Election : इस बार BJP सांसद फग्गन कुलस्ते की राह रहेगी कठिन, चुनाव को लेकर कांग्रेस ने किया यह दावा
- मध्यप्रदेश की 5 ऐसी लोकसभा सीटें जहां के नतीजे चौंका सकते है!
- फलौदी सट्टा बाजार ने बढ़ाई MP भाजपा की टेंशन, 4 सीटों पर कड़ी टक्कर
- अश्लील वीडियो मामले में कमलनाथ के घर क्यों पहुंची पुलिस, छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव में बढ़ी सरगर्मी
- बोहरा सभा में PM मोदी के समर्थन में लगे नारे, वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Lok Sabha Election : मप्र में 6 सीटों पर 66.44% मतदान, छिंदवाड़ा में 78 फीसदी वोटिंग
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Voting : मध्य प्रदेश में आम चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को हाई-प्रोफाइल छिंदवाड़ा सहित 6 लोकसभा सीट पर 66.44 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा।
मप्र के निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर लंबी कतारों के कारण मतदान शाम 6 बजे की समय सीमा से अधिक समय तक चला। छिंदवाड़ा में सबसे अधिक 78.67 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद मंडला में 72.92 प्रतिशत, बालाघाट में 72.60 प्रतिशत, शहडोल में 64.11 प्रतिशत, जबलपुर में 59.72 प्रतिशत और सीधी में 56.18 प्रतिशत मतदान हुआ।
राज्य में नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में 77.82 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य में 61.57 फीसदी मतदान हुआ था, जो 2019 में बढ़कर 71.16 फीसदी हो गया। राज्य में शेष 23 लोकसभा सीट पर अन्य चरणों में 26 अप्रैल, सात मई और 13 मई को मतदान होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
