बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Govind Karjol wins from Chitradurga Lok Sabha seat
Last Updated : मंगलवार, 4 जून 2024 (16:57 IST)

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एवं भाजपा उम्मीदवार करजोल ने चित्रदुर्ग सीट जीती

Govind Karjol
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार गोविंद करजोल (Govind Karjol) ने कर्नाटक की चित्रदुर्ग लोकसभा सीट ( Chitradurga Lok Sabha seat) पर मंगलवार को 48,121 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। करजोल को 6,84,890 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बी.एन. चंद्रप्पा (6,36,769) को हराया।
 
उन्होंने चित्रदुर्ग से भाजपा उम्मीदवार के रूप में सांसद और केंद्रीय समाज कल्याण एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ए. नारायणस्वामी की जगह ली थी। करजोल (73) को 2023 के राज्य विधानसभा चुनावों में मुधोल से कांग्रेस के आर.बी. तिम्मापुर ने हराया था, जो अब सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Lok Sabha Election Result 2024 : UP में प्रियंका गांधी की रणनीति से ढहा BJP का किला, 'मंगलसूत्र' पर भारी पड़ा 'बलिदान'