Hanuman Chalisa
✕

चिदंबरम बोले, नरेंद्र मोदी को पूजने वालों का पंथ बनी भाजपा

Updated: रविवार, 21 अप्रैल 2024 (12:29 IST)
chidambaram news in hindi : वरिष्ठ नेता कांग्रेस पी. चिदंबरम ने रविवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा अब एक राजनीतिक पार्टी नहीं रही, बल्कि एक ऐसा पंथ बन गई है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूजा करता है।

ALSO READ: दिग्गज नेता बोला, हेमा मालिनी के खिलाफ कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा
उन्होंने कहा कि भाजपा ने 14 दिन में घोषणापत्र तैयार किया, जिसका शीर्षक घोषणापत्र नहीं है। उन्होंने इसे मोदी की गारंटी कहा। भाजपा अब कोई राजनीतिक दल नहीं है। यह एक पंथ बन गई है और यह पंथ नरेन्द्र मोदी की पूजा करता है। ‘मोदी की गारंटी’ उन देशों की याद दिलाती है जहां पंथ पूजा होती है। उन्होंने कहा कि भारत में पंथ पूजा को ताकत मिलनी शुरू हो गई है और इससे तानाशाही को बढ़ावा मिलेगा।
 
चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 साल के शासन में भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता गंभीर रूप से कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि यदि मोदी तीसरी बार सत्ता में आते हैं, तो वह संविधान में संशोधन कर सकते हैं। हमें लोकतंत्र को बहाल करना होगा।
 
उन्होंने कहा कि भले ही कांग्रेस के घोषणापत्र में विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के सत्ता में आने पर इसे निरस्त कर दिया जाएगा।

ALSO READ: चुनावी बॉण्ड से संबंधित बयान के लिए कपिल सिब्बल ने वित्तमंत्री सीतारमण पर साधा निशाना
चिदंबरम ने यह उम्मीद भी जताई कि इंडिया गठबंधन तमिलनाडु की सभी 39 सीट और पुडुचेरी की एक सीट पर जीत हासिल करेगा।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के सामने मौजूद सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है। कांग्रेस के घोषणापत्र में नौकरियां और धन पैदा करने की बात की गई है जिसके बारे में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी चुप है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

अगला लेख