शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. BJP to contest the Lok Sabha elections alone in Punjab
Last Updated : मंगलवार, 26 मार्च 2024 (11:58 IST)

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, SAD से सीट शेयरिंग पर नहीं बनी बात

sunil jakhad
Punjab Loksabha election 2024 : पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच समझौता होते होते रह गया। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पार्टी राज्य में सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडिया संदेश के द्वारा खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब में सभी 13 सीटों पर अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के बाद भाजपा ने यह चुनाव अकेले ही लड़ने का फैसला लिया है। 
इससे पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में भी पंजाब में सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी थी। इस तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी दल अलग अलग ही चुनाव लड़ेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि पार्टी ने पंजाब में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और शिरोमणी अकाली दल ने एक साथ चुनाव लड़ा था। भाजपा और शिअद दोनों ने 2-2 सीटों पर चुनाव लड़ा था।   
Edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
बेहद खराब तरीके से तैयार की गई अटल पेंशन योजना, कांग्रेस ने ऐसा क्यों कहा?