suvichar

सपा-बसपा के बीच बंटवारा, सीटों की सूची जारी, 38 बसपा, 37 सपा, 3 रालोद

Updated: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (15:58 IST)
लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को लोकसभा क्षेत्रों का बंटवारा कर लिया है। वाराणसी लोकसभा सीट सपा के खाते में आई है। 
 
इस बंटवारे के तहत बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि सपा 37 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। अजीतसिंह के राष्ट्रीय लोकदल को तीन सीटें- मथुरा, मुजफ्फरनगर और बागपत दी गई हैं।
 
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी पीलीभीत, हरदोई, झांसी, बांदा, कानपुर, खीरी, उन्नाव, कैराना, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, गाजियाबाद, एटा, बदायूं, लखनऊ, इटावा, कौशांबी, फूलपुर, बहराइच, फैजाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी एवं कई अन्य सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। 
 
दूसरी ओर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, शाहजहांपुर, सीतापुर, देवरिया एवं अन्य सीटों पर बसपा अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस से हालांकि सपा-बसपा का गठबंधन नहीं है, लेकिन फिर भी दो सीटें रायबरेली और अमेठी सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी गई हैं। कांग्रेस के खिलाफ यहां गठबंधन का कोई उम्मीदवार नहीं होगा। कांग्रेस गठबंधन से अलग रहकर चुनाव लड़ेगी। हो सकता है कि वह भी मुलायमसिंह यादव और डिंपल यादव के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारे।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

इंदौर में राहुल गांधी के आयोजन के लिए 50 हजार रजिस्ट्रेशन का दावा, जगह की अनुमति को लेकर अब तक अटकी है सुई

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार : रिकॉर्ड $740.80 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर

अगला लेख