dharma sangrah
✕

शिवसेना का बड़ा दावा, अगले 25 वर्ष तक कोई भी नहीं कर सकता मोदी का मुकाबला

Updated: गुरुवार, 23 मई 2019 (22:42 IST)
मुंबई। भाजपा नीत राजग को लोकसभा चुनाव मतगणना रुझान में प्रचंड बढ़त के बीच शिवसेना ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि कोई भी अगले 25 वर्षों तक उन्हें चुनौती नहीं दे पाएगा। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि इस बार की राजग की जीत 2014 से बड़ी है।
 
शिवेसना सांसद ने कहा कि जनता ने उन विपक्षी दलों को करारा जवाब दिया है, जो मोदी के खिलाफ राफेल लड़ाकू विमान सौदे जैसे मुद्दों को लेकर 'भ्रम का एक वातावरण' बनाने का प्रयास कर रहे थे। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना पिछले 5 वर्ष के दौरान अकसर भाजपा की आलोचना करती रही लेकिन लोकसभा चुनाव में वह साथ में मैदान में उतरी। उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदीमय हो गया है।
 
राउत ने कहा कि सच्चाई स्वीकार करनी पड़ेगी कि कोई भी मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएगा। आज जनादेश ऐसा है कि अगले 25 वर्षों तक कोई भी (मोदी का) मुकाबला नहीं कर पाएगा। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा नीत राजग राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जहां कांग्रेस ने पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी।
 
उन्होंने कहा कि देश ने फिर से अगले 5 वर्ष के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताया है। वे अगले 5 वर्षों में देश को और आगे ले जाएंगे। राउत ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्षी दल जरूरी होते हैं, लेकिन उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि लोगों ने उन्हें क्यों खारिज कर दिया? (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख