dharma sangrah
✕

रेलवे की 'चाय' पर बवाल, कपों पर लिखा था 'मैं भी चौकीदार'

Updated: शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (15:20 IST)
नई दिल्ली। रेलवे एक बार फिर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों में घिर गया जब यात्रियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें जिन पेपर कपों में चाय दी गई उस पर 'मैं भी चौकीदार' लिखा था।
 
काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री द्वारा पेपर कप की तस्वीर के साथ किया गया ट्वीट वायरल होने पर रेलवे ने कहा कि उसने कप हटा लिए हैं और ठेकेदार को दंडित किया है। ऐसा दावा किया गया कि इन कपों में दो बार चाय दी गई। कप पर विज्ञापन एनजीओ ‘संकल्प फाउंडेशन’ ने दिया था।
 
कुछ दिन पहले रेलवे पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाली टिकटें जारी करने के आरोप लगे थे। बाद में रेलवे ने सफाई दी कि यह अनजाने में हुई गलती है।
 
आईआरसीटीसी के एक प्रवक्ता ने बताया, 'उन खबरों की जांच की गई जिनमें कहा गया कि ‘मैं भी चौकीदार’’ लेबल वाले कपों में चाय दी गई। यह आईआरसीटीसी की बिना पूर्व मंजूरी के किया गया। सुपरवाइजर/पैंट्री प्रभारियों से ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।'
 
उन्होंने कहा कि सेवा प्रदाता पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस कदाचार के लिए सेवा प्रदाता को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख