Hanuman Chalisa
✕

नरेन्द्र मोदी बोले, Snake नहीं अब Mouse पकड़कर आगे बढ़ रहा है भारत

Updated: शुक्रवार, 3 मई 2019 (23:41 IST)
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर देश के गरीबों की परवाह नहीं करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि भारत अब सांप-नेवलों का देश नहीं रहा बल्कि वह अब स्नैक से आगे बढ़कर माउस थामकर आगे बढ़ रहा है।
 
यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब के जीवन की कभी परवाह नहीं की। ये लोग सिर्फ गरीबी का तमाशा बनाना जानते हैं।
 
उन्होंने कहा कि एक दौर था, जब कांग्रेस के नामदार विदेशी मेहमानों के सामने सांप-नेवलों को नचाकर खुश हुआ करते थे। आपने फोटो देखी है कि देश के पहले प्रधानमंत्री अपने घर के बाहर मेहमानों को क्या दिखा रहे थे? पूरी दुनिया ये देखकर कहती थी कि भारत तो सिर्फ सांप-नेवलों व सांप-सपेरों का देश है। आजादी के बाद भारत की उस समय जो छवि बनाई गई, वो दशकों तक ऐसी ही बनी रही।
 
उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देश यही समझते थे कि भारत यानी सांप-सपरों का देश। अब आज ये नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही काम कर रही है। वो ये भूल रहे हैं कि भारत अब 'स्नेक' से आगे बढ़कर 'माउस' थामकर आगे बढ़ रहा है। वो ये भूल रहे हैं कि अब हमारे देश के नौजवान कम्प्यूटर का माउस चला रहे हैं। हमारे देश के 20-21 साल के युवाओं ने आईटी क्षेत्र में नाम कमाकर हमारे देश की छवि बदल दी है।
 
मोदी ने कहा कि देश को सही दिशा देने व देश के तेज गति से विकास के लिए मजबूत सरकार बहुत जरूरी होती है। वर्षों तक कांग्रेस और उनके साथी उन लोगों की संपत्तियों पर मेहरबान रहे, जो लोग बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए थे। आजाद भारत को उस संपत्ति को कब्जा करना चाहिए था, लेकिन ये कांग्रेस और उसकी महामिलावटी टीम वोटबैंक की फिराक में दुश्मनों की संपत्ति को जब्त करना टालती रही।
 
उन्होंने कहा कि 'चौकीदार' की इस मजबूत सरकार ने शत्रु संपत्ति कानून लागू किया और अब तक 1,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की शत्रु संपत्ति हमने जब्त कर ली है।

कांग्रेस की राज्य सरकार पर कर्जमाफी का अपना वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि कांग्रेस के इस झूठ की वजह से यहां बीकानेर में किसान खुदकुशी तक का कदम उठाने लगे हैं। 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

अगला लेख