Hanuman Chalisa
✕

कांग्रेस का तीखा हमला, माइक्रोवेव स्पेक्ट्रम घोटाले में शामिल है मोदी सरकार

Updated: बुधवार, 16 जनवरी 2019 (13:19 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार के 4 साल 8 महीने के कार्यकाल में कुल 69 हजार 381 करोड़ रुपए के 3 स्पेक्ट्रम घोटाले होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि तीनों मामलों की पूरी तरह से जांच कराई जानी चाहिए।


कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 3 स्पेक्ट्रम घोटाले किए गए हैं। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की एक रिपोर्ट में दूरसंचार स्पेक्ट्रम घोटाले का खुलासा किया गया है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार ने वर्ष 2015 में माइक्रोवेव स्पेक्ट्रम का आवंटन उच्चतम न्यायालय के निर्देश का उल्लंघन करते हुए 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर निजी कंपनियों को कर दिया। न्यायालय के निर्देशों के अनुसार स्पेक्ट्रम का आवंटन नीलामी के आधार पर किया जाना चाहिए। इससे सरकारी खजाने को 560 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।
 
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने यह कदम जान-बूझकर और पूंजीपति मित्रों को फायदा देने के लिए उठाया था। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी का वास्तविक चरित्र सामने आता है। केंद्र सरकार ने न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन तथा जनता का नुकसान किया है। उन्होंने 2 और स्पेक्ट्रम घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियों और निर्णयों से जनता को कुल 69 हजार 381 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।
 
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने निजी सेवा प्रदाताओं से 45 हजार करोड़ रुपए नहीं वसूले। यह स्पेक्ट्रम देरी से शुरू करने का जुर्माना है, जो मोदी ने अपने निजी मित्रों से नहीं लिया है। इसी तरह से 6 साल के लिए 23 हजार 821 करोड़ रुपए की वसूली टाल दी है। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख