kundali milan
✕

नवादा से टिकट कटने पर गुस्साए गिरिराज सिंह ने कहा, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी

Updated: सोमवार, 18 मार्च 2019 (16:48 IST)
नई दिल्ली। बिहार में भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। इस बंटवारे में भाजपा के खाते में 17 सीटें आई हैं, लेकिन अब टिकट को लेकर पार्टी के भीतर ही घमासान मच गया है। भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट बंटवारे में लोजपा के खाते में जाने से उनकी नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है।
 
अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि वे यदि चुनाव लड़ेंगे तो सिर्फ नवादा से। नवादा से टिकट कटने पर सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।
 
गिरिराज ने सोमवार को कहा कि मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। मुझे प्रदेश अध्यक्ष (भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय) ने कहा था कि आप जहां से चाहेंगे, वहां से लड़ेंगे। यह पूछे जाने पर कि इसके लिए वे किसको जिम्मेवार मानते हैं, तो गिरिराज ने कहा कि मैं नहीं जानता। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष ही बताएंगे।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या आपको पता था कि नवादा की सीट लोजपा को दी जा रही है, गिरिराज ने कहा कि मुझे कुछ पता नहीं। यह प्रदेश अध्यक्ष बताएंगे। गिरिराज से यह पूछे जाने पर कि क्या वे अब बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता हूं, कार्यकर्ता रहूंगा। उल्लेखनीय है कि गिरिराज 2014 के लोकसभा चुनाव में नवादा लोकसभा सीट से विजयी हुए थे।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

राजस्थान में हार के बाद MP BJP अलर्ट, 230 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी 'सेवा दूत'; 2028 चुनाव से पहले टटोलेगी नब्ज

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अगला लेख