Hanuman Chalisa
✕

लोकसभा चुनाव 2019 : फारुक अब्दुल्ला ने श्रीनगर लोकसभा सीट से नामांकन भरा

Updated: सोमवार, 25 मार्च 2019 (22:09 IST)
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला ने सोमवार को प्रतिष्ठित श्रीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर आम चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा।
 
इस अवसर पर उनके पुत्र एवं नेकां नेता उमर अब्दुल्ला और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अब्दुल्ला इस सीट से मौजूदा सांसद भी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने बहुत सादे तरीके से अपना नामांकन दाखिल किया और तड़क-भड़क से दूरी बनाए रखी।
 
नेकां प्रमुख ने नामांकन भरने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए देश में सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मैं अब भी जवान हूं और अभी मुझे बहुत काम करना है। हमें अपने देश को सांप्रदायिक ताकतों से बचाना है। हमारी लड़ाई सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ है।
 
इस बीच पत्रकार से राजनेता बने खालिद जहांगीर ने भी भाजपा की ओर से यहां नामांकन भरा। वे पहली बार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। जहांगीर भाजपा के प्रवक्ता भी हैं। राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतपाल शर्मा और अन्य पार्टी नेता उनके साथ पहुंचे।
 
जहांगीर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव में उनका नारा 'झूठ बोलना बंद करो' और 'सच बताना शुरू करो' है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों ने अपने नेताओं को 1947 से झूठ बोलते देखा है। आज मैं सभी नेताओं से लोगों से सच बोलने और उनके साथ ईमानदार रहने की अपील करता हूं।
 
श्रीनगर लोकसभा सीट का विस्तार 3 जिलों श्रीनगर, बड़गाम और गंदेरबल में है और इस सीट पर 12,90,318 मतदाता हैं। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

अगला लेख