shradh paksha
✕

लोकसभा चुनाव को लेकर जम्मू कश्मीर का 2 दिवसीय दौरा करेगी चुनाव आयोग की टीम

Updated: मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019 (00:24 IST)
जम्मू। लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा को लेकर राजनीतिक दलों, शीर्ष सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुलाकात करने के लिए नई दिल्ली से चुनाव आयोग की एक टीम 4 और 5 मार्च को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की टीम 4 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजकर करीब 45 मिनट पर श्रीनगर पहुंचेगी, जहां वह 10 राजनीतिक दलों के प्रमुखों या प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। इनमें 7 राष्ट्रीय और 3 राज्य स्तरीय पार्टियां शामिल होगी।
 
उन्होंने बताया कि उसी दिन बाद में वे लेह और कारगिल समेत 12 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, मंडल आयुक्तों और महानिरीक्षकों के साथ मुलाकात करेंगे। उसके बाद शाम को टीम जम्मू के लिए रवाना हो जाएगी।

5 मार्च को जम्मू में वे एक बार फिर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और 10 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, मंडल आयुक्तों और महानिरीक्षकों के साथ मुलाकात करेंगे और चुनाव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करेंगे।
 
अधिकारियों ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) शैलेन्द्र कुमार चुनाव की तैयारियों पर आयोग पैनल के समक्ष एक प्रस्तुति देंगे। चुनाव आयोग की टीम जम्मू-कश्मीर के नोडल अधिकारी, मुख्य सचिव और डीजीपी से भी मुलाकात करेंगे। नई दिल्ली लौटने से पहले टीम संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेगी। 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

अगला लेख