kalsarpa dosh calculator
✕

बिहार के पूर्व मंत्री बोले- मेरी आस्था के खिलाफ है वंदे मातरम गाना

Updated: सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (11:40 IST)
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक ऐसा बयान दिया है जो चुनाव मौसम में महागठबंधन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अब्दुल बारी ने कहा कि उन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाना उनकी आस्था के खिलाफ है।

दरभंगा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की सार्वजनिक रूप से निंदा करने की चुनौती भी दी।

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने गोडसे को देश का पहला आतंकवादी करार दिया। सिद्दीकी ने कहा कि जो एकेश्वर में विश्वास रखता है, वह कभी भी ‘वंदे मातरम’ नहीं गाएगा।

हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने में कोई समस्या नहीं है। आरजेडी नेता ने गोडसे के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ कथित संबंधों के संदर्भ में कहा कि महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे देश का पहला आतंकवादी था। क्या मोदी सार्वजनिक रूप से गोडसे की निंदा करेंगे?

भाजपा ने कहा बिहार के आजम खान : सिद्दीकी के इस बयान के बाद बिहार में राजनीति गर्मा गई है। भाजपा ने कहा कि सिद्दीकी बिहार के आजम खान हैं। भाजपा ने कहा कि आजम खान और महबूबा मुफ्ती की कड़ी में अब अब्दुल बारी सिद्दीकी भी शामिल हो गए हैं।

भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि सिद्दीकी को पहले 'कठमुल्लावाद मुर्दाबाद' का नारा लगाना चाहिए। निखिल आनंद ने कहा कि सामाजिक न्याय के विरोधी सिद्दीकी को दरभंगा की जनता सबक सिखाएगी। उधर जद (यू) ने कहा कि सिद्दीकी पर ओवैसी या तेजस्वी का असर हुआ है। सिद्दीकी के इस बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख