Daily Horoscope
✕

दिग्विजय सिंह पर भारी पड़ा कंप्यूटर बाबा का हठ योग, खाते में जुड़ेगा पूरा खर्च

Updated: गुरुवार, 16 मई 2019 (14:08 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव में कंप्यूटर बाबा के भोपाल में किए गए हठ गए और साधु संतों के रोड शो का पूरा खर्च कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खाते में जोड़ा जाएगा। बीजेपी की शिकायत पर कंप्यूटर बाबा के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन का मामला कोहेफिजा थाने में दर्ज किया गया है।
 
कंप्यूटर बाबा के अलावा उनके सहयोगी चंद्रशेखर रैकवार पर भी केस दर्ज किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है।
 
कंप्यूटर बाबा और चंद्रशेखर रायकवार पर आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए हवन पूजन और रैली निकालकर दिग्विजय सिंह के पक्ष में प्रचार किया था। इसकी शिकायत भाजपा नेता राहुल कोठारी ने चुनाव आयोग से की थी। इससे पर कलेक्टर ने नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब देने की जगह कंप्यूटर बाबा भोपाल से गायब हो गए थे। प्रतिनिधि के द्वारा दिए गए जवाब से चुनाव आयोग असंतुष्ट था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
 
इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की मुश्किलें भी बढ़ गई। क्योंकि जो भी कार्यक्रम कंप्यूटर बाबा ने किए थे जैसे हवन पूजन, रैली इन सभी का खर्चा अब दिग्विजय सिंह के खाते में जोड़ा जाएगा। पुलिस ने धार्मिक कार्य करके राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति का मामला भी दर्ज किया गया है।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

हीरानगरी की नई पहचान: एयरपोर्ट को भी टक्कर देगा सूरत का तीन मंजिला बुलेट ट्रेन स्टेशन, जानें खासियतें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

जिस 'शीशमहल' पर मचा था सियासी घमासान, आज से उसे अंदर से देख सकेगी दिल्ली की जनता!

उत्तर भारत में बढ़ी कंपकंपी: 40 से अधिक जिलों में पारा 10°C से नीचे, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

अगला लेख