Daily Horoscope
✕

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस तेलंगाना में सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Updated: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (20:37 IST)
हैदराबाद। देश में होने वाले आगामी आम चुनाव में कांग्रेस तेलंगाना में सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के एक मुख्य कार्यकर्ता ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है।
 
प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी आर सीट खूंटिया ने प्रेट्र को बताया कि इस संबंध में अनुशंसा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है।
 
प्रदेश में 7 दिसंबर को हुए विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने तेलुगु देशम पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, तेलंगाना जन समिति के साथ गठबंधन किया था और ‘प्रजाकुटमी’(जनमोर्चा) के बैनर तले चुनाव लड़ा था। 
 
यह पूछे जाने पर कि तेदेपा, भाकपा और तेजस से कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों में समर्थन मांगेगी, खूंटिया ने कहा कि हम लोग उनसे बातचीत कर रहे हैं।

हमारा (उनके साथ) अच्छा संबंध है और (हम) सभी दलों से हमें समर्थन देने की अपील करेंगे। इस बीच तेजस ने पुष्टि की है कि कांग्रेस ने उनसे संपर्क कर लोकसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए कहा है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख