sundarkand

भाजपा को हराने के लिए जद (एस) और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बातचीत शुरू की

Updated: मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019 (00:21 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्तारूढ़ गठबंधन जनता दल (एस) और कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों में सीटों पर समझौते को लेकर बातचीत का पहला दौर सोमवार को शुरू हो गया।

राज्य में मई में संपन्न विधानसभा चुनावों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद यह गठबंधन अस्तित्व में आया था। अब इस गठबंधन ने अगला आम चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है।
 
कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख दिनेश गुंडूराव और उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वरा, सार्वजनिक कार्य मंत्री एचडी रेवन्ना और जनता दल (सेक्यूलर) के प्रदेश अध्यक्ष एएच विश्वनाथ ने मुलाकात करके गठबंधन के मसले पर चर्चा की।

दोनों दलों ने इस बातचीत का परिणाम बताने से परहेज किया, हालांकि राव ने इसे फलदायी बताया जबकि कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने में सीटों को जीतने की क्षमता महत्वपूर्ण है। राव ने कहा कि प्रत्याशियों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा। राज्य में लोकसभा की 28 सीटें हैं।
 
राव ने कहा कि अगले कुछ दिनों में एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, परमेश्वरा, एआईसीसी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी केसी वेणुगोपाल और मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और जद (एस) महासचिव दानिश अली को शामिल किया जाएगा और दोनों दलों का एकमात्र उद्देश्य सांप्रदायिक शक्तियों को दूर रखना और भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए कार्ययोजना बनाना है। (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

इंदौर में अमृत ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापे मारे, रिकॉर्ड खंगाल रही टीमें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

सांवेर में भयानक हादसा, जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से 3 की मौत, 2 घायल, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख