Hanuman Chalisa
✕

चौकीदार का जवाब बेरोजगार, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ नया वॉर

Updated: बुधवार, 20 मार्च 2019 (09:43 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर शुरू किए गए अभियान 'मैं भी चौकीदार' को जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत लगभग सभी दिग्गज भाजपा नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार लिख लिया है। इससे प्रभावित आम लोग भी टि्वटर पर ऐसा ही कर रहे हैं। 
 
विपक्ष ने भी इस अभियान का जवाब 'बेरोजगार' से देने का फैसला किया है। टि्वटर पर कई लोगों के नाम के आगे बेरोजगार लिखा दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल ने इसका जवाब देते हुए अपने नाम के आगे 'बेरोजगार' लगा लिया है। कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने इस तरह बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की है।
 
हार्दिक पटेल के इस अभियान को भले ही चौकीदार जितना प्रतिसाद नहीं मिल रहा हो फिर भी सोशल मीडिया पर इसका असर जरूर दिखाई दे रहा है। इस तरह टि्वटर पर अब लाखों चौकीदार और हजारों बेरोजगार दिखाई दे रहे हैं।

अब ट्विटर पर चौकीदारों और बेरोजगारों के बीच दिलचस्प ट्वीट वॉर शुरू हो गया है और दोनों ही एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लगातार 'चौकीदार चोर है' का नारा दे रहे हैं, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री और बीजेपी नेताओं ने 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन लांच किया था।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

अगला लेख