biodatamaker
✕

गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज साबित करेंगे बहुमत

Updated: बुधवार, 20 मार्च 2019 (08:46 IST)
पणजी। गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने शक्ति परीक्षण संपन्न कराने के लिए सुबह 11.30 बजे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस तटवर्ती राज्य में भाजपा नीत सरकार ने 21 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है। इनमें भाजपा के 12 तथा सहयोगी दल गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी) एवं महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के तीन-तीन तथा तीन निर्दलीय विधायक शामिल हैं।
 
गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा की वास्तविक संख्या घटकर 36 रह गई है, क्योंकि मनोहर पर्रिकर एवं भाजपा विधायक फ्रांसिस डिसूजा का निधन हो गया तथा कांग्रेस के दो विधायक सुभाष शिरोडकर एवं दयानन्द सोप्ते ने त्यागपत्र दे दिया था। गोवा में कांग्रेस 14 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है जबकि राकांपा का भी एक विधायक है।
 
सावंत (45 वर्ष) को सोमवार काफी देर रात में 11 मंत्रियों के साथ शपथ दिलवाई गई थी। उन्होंने पर्रिकर का स्थान लिया है जिनका अग्नाशय कैंसर के कारण रविवार को निधन हो गया था।

उन्होंने कहा कि पर्रिकर द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार मीरामार तट पर पर्रिकर के नाम से उस स्थान पर स्मारक बनवाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
 
सावंत ने यह उम्मीद व्यक्त कि कि भाजपा नीत गठबंधन एकजुट रहेगा तथा भाजपा के सहयोगी उनको समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करने का प्रयास करूंगा कि गठबंधन एकजुट रहे। मैं लोगों के साथ उसी तरह से बर्ताव करूंगा जिस तरह पर्रिकर करते थे। सावंत ने कहा कि उनके साथ जिन मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई है, उन्हें विभागों का आवंटन शीघ्र किया जाएगा। गठबंधन को एकजुट रखने के लिए राज्य में एमजीपी विधायक सुदिन धवलीकर और जीएफपी प्रमुख विजय सरदेसाई को उपमुख्‍यमंत्री बनाया गया है। 
 
सावंत को मंगलवार रात 2 बजे से कुछ पहले गोवा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलवाई गई थी। इससे पहले भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच सरकार गठन को लेकर बातचीत का लंबा दौर चला था। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने जिन 11 मंत्रियों को शपथ दिलवाई, उनमें भाजपा के सहयोगी एमजीपी एवं जीएफपी के विधायक शामिल हैं।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख