sundarkand

मोदी जवानों के नाम पर वोट मांगकर सेना को कर रहे हैं बदनाम

वेबदुनिया से इंटरव्यू में बोले तेजबहादुर यादव

Updated: मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (14:16 IST)
बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेजबहादुर यादव सेना में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर पहले ही सुर्खियों में आ चुके हैं। तेजबहादुर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर चुनावी मैदान में हैं। वेबदुनिया के पॉलिटिकल एडिटर ने तेजबहादुर यादव से चुनाव को लेकर कई मसलों पर बातचीत की।
 
बनारस से मोदी के खिलाफ ही चुनाव क्यों : इस सवाल के जवाब में तेजबहादुर यादव कहते हैं कि वो भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में हैं। तेजबहादुर कहते हैं कि सभी ने देखा था कि मैंने सुरक्षाबलों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। मोदी जी पर विश्वास किया था कि वो भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे और मेरे साथ आएंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा, मुझे ही बर्खास्त कर दिया गया और आज तक कोर्ट के चक्कर लगाकर परेशान हो रहा हूं। इसलिए जीतकर संसद में सेना के जवानों की आवाज उठाना चाहता हूं।
 
सेना के नाम पर वोट मांगना गलत : वेबदुनिया को दिए इंटरव्यू में तेजबहादुर यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहते हैं कि मोदी जी आज सेना के नाम पर वोट मांगकर सेना को बदनाम कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने सेना से किए गए अपने वादों को पूरा नहीं किया। इसलिए आज सेना के जवान मोदी के खिलाफ हैं। बातचीत में तेजबहादुर दावा करते हैं कि इस मुहिम में उनको बड़ी संख्या में सेना के जवानों का समर्थन भी मिल रहा है।
 
चौकीदार के मुद्दे पर चुनाव : 24 अप्रैल को अपना नामांकन भरने जा रहे तेजबहादुर यादव कहते हैं कि चुनाव में उनके कैंपेन का मुख्य मुद्दा ही चौकीदार है। प्रधानमंत्री के खुद के चौकीदार बताने पर सवाल उठाते हुए तेजबहादुर कहते हैं कि वो कहां से चौकीदार हो गए, असली चौकीदार तो देश की सीमा पर तैनात जवान हैं, जो देश की रक्षा करते हैं। तेजबहादुर कहते हैं कि असली चौकीदार तो वहीं है इसलिए पूरी लड़ाई असली बनाम नकली चौकीदार की है।
 
नरेंद्र मोदी को जनता ने नरेंद्र मोदी बनाया : वेबदुनिया के इस सवाल पर कि चुनाव में नरेंद्र मोदी का मुकाबला कैसे करेंगे पर तेजबहादुर यादव कहते हैं कि लोकतंत्र में सब बराबर होते हैं और नरेंद्र मोदी को नरेंद्र मोदी बनाया हमने और आपने मिलकर बनाया है और अब जनता ही उनको हटाएगी।
 
पब्लिसिटी के लिए मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का आरोप : वहीं भाजपा नेताओं के इन आरोपों पर कि वो केवल मोदी के खिलाफ चुनाव लड़कर चर्चित होना चाहते हैं पर तेजबहादुर कहते हैं कि वो भाजपा के नेताओं को चैलेंज करते हैं कि उनके आरोपों को गलत साबित करके दिखाए अगर आरोप गलत होते हैं तो वो इंडिया गेट पर फांसी पर चढ़ने को भी तैयार हैं और अगर भाजपा के नेताओं में हिम्मत है तो खुले मंच पर बहस करें।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

Raksha Bandhan 2026: बेटियों की मुस्कान से खिल उठा CM योगी का आवास, स्कूली बच्चियों ने बांधी स्नेह की डोर

UP News: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी राहत, अब बिना स्मार्ट कार्ड के भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

अगला लेख