• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष सीखें
Written By भारती पंडित

तुला लग्न की विशेषताएँ

तुला लग्न के लिए शुभाशुभ ग्रह

तुला लग्न
ND

शुभाशुभ ग्रह
तुला लग्न के व्यक्ति समतोल स्वभाव के होते हैं। गजब की सहनशक्ति होती है। आशावादी, धैर्यवान होते हैं, आदर्शवादी, सत्यवान, परिवार प्रेमी, सहिष्णुता इनका प्रमुख गुण है। पढ़ने-लिखने के शौकीन होते हैं। उच्च अभिरुचि, कलात्मकता व सबको अपना बना लेने में ये निपुण होते हैं। निर्विकार स्वभाव भी होता है, मोह-माया में नहीं फँसते।

शुभ ग्रह : शुक्र लग्नेश, शनि पंचमेश व चतुर्थेश, बुध नवमेश होकर प्रबल कारक हो जाते हैं। इनकी प्रबल स्थिति दशा महादशा में व्यक्ति को धरती से आसमान पर पहुँचा देती है। अत: इन ग्रहों की शुभता हेतु सतत प्रयास करना चाहिए।

अशुभ ग्रह : सूर्य एकादशेश, चंद्रमा दशमेश व गुरु तृतीय व षष्ठेश होकर अशुभ हो जाते हैं। इनकी दशाएँ प्रतिकूल होती हैं।

तटस्थ : इस लग्न के लिए मंगल तटस्थ हो जाता है।

इष्ट : दुर्गा के रूप (देवी स्वरूप)
अंक : 3, 7
वार : शुक्रवार, शनिवार
रंग : सफेद, नीला
रत्न : हीरा, पन्ना, नीलम

इस राशि/लग्न के व्यक्तियों को धनु, मीन, सिंह व कर्क राशियों/लग्न से विवाह संबंधों से बचना चाहिए।