Hanuman Chalisa

पापा बनने पर यहां मिलती है सबसे ज्यादा छुट्टी

Updated: शनिवार, 22 जून 2019 (12:01 IST)
आप अपने आस पास ऐसे कितने लोगों को जानते हैं जिन्होंने पिता बनने के बाद घर पर रह कर बच्चे की देखभाल करने का फैसला किया?
 
जापान
पिता बनने पर यहां 30 हफ्ते की छुट्टी मिलती है और पूरा वेतन भी। बावजूद इसके मात्र 5 फीसदी पुरुष ही छुट्टी लेते हैं।
 
दक्षिण कोरिया
पूरे वेतन के साथ यहां 17 हफ्ते का अवकाश मिलता है। जापान की तरह यहां भी छुट्टी लेने वालों की संख्या काफी कम है।
 
पुर्तगाल
20 दिन पूरे वेतन के साथ। इसके बाद कम या बिना वेतन के 12.5 हफ्तों तक छुट्टी ले सकते हैं।
 
स्वीडन
90 दिन पूरे वेतन के साथ। माता पिता को कुल 480 दिन छुट्टी लेने का अधिकार है। इस दौरान वेतन कम मिलता है।
 
एस्टोनिया
बच्चा पैदा होने के बाद दो हफ्ते की छुट्टी और उसके बाद बिना वेतन के कई तरह के विकल्प।
 
आइसलैंड
यहां पहले 3 महीने मां छुट्टी लेती है, अगले 3 महीने पिता और इसके बाद के 3 महीने माता पिता में से कोई भी ले सकता है।
 
लिथुआनिया
पिता बच्चे की देखरेख के लिए एक महीने की छुट्टी ले सकते हैं। इस दौरान लगभग अस्सी फीसदी वेतन मिलता है।
 
स्लोवेनिया
90 दिन। पहले 15 दिन पूरा वेतन मिलता है और बाकी के दिन न्यूनतम वेतन दिया जाता है।
 
हंगरी
एक हफ्ता पूरे वेतन के साथ छुट्टी लेने की व्यवस्था है। इसके बाद कई विकल्प उपलब्ध हैं।
 
नॉर्वे
10 हफ्ते की छुट्टी। इस दौरान कितना पैसा मिलेगा यह पत्नी के वेतन पर निर्भर करता है।
 
फिनलैंड
8 हफ्ते की छुट्टी। इसके बाद पार्ट टाइम नौकरी करने का विकल्प मौजूद है।
 
जर्मनी
कम से कम दो महीने। कुल 14 महीनों की छुट्टी को माता पिता जैसे चाहें बांट सकते हैं। वेतन लगभग 60 फीसदी मिलता है।
 
भारत
2017 से 15 दिन की छुट्टी लेने का अधिकार है। इस दौरान पूरा वेतन मिलता है। कुछ निजी कंपनियां इससे लंबी छुट्टी भी देती हैं।

Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

अगला लेख