Hanuman Chalisa

'लव जिहाद' को लेकर आदमी को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (11:40 IST)
राजस्थान के राजसमंद जिले में एक व्यक्ति को कथित तौर पर लव जिहाद का आरोप लगा कर जिंदा जलाते दिखाया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी शंभूनाथ रायगर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
जलाकर मारे गए व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के तेजपुर निवासी अफराजुल के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने उसकी पहचान मोहम्मद भट्टा शेख के रूप में की थी। राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने का आदेश दिया है।
 
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस कानून व व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखे हुए है। रायगर ने अपने नृशंस कृत्य का वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।
 
वीडियो में रायगर को अफराजुल को कृषि उपकरण से मारते और उसके बाद उस पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जलाते देखा जा सकता है। वह वीडियो में यह कहते देखा जा रहा है कि 'लव जिहाद' में शामिल लोगों का यही अंजाम होगा। आश्चर्यजनक तौर पर एक दूसरे वीडियो में रायगर अपने कार्य को सही ठहराते दिख रहा है। वह वीडियो में दावा कर रहा है कि इस 'कार्य को लड़की को लव जिहाद से बचाने के लिए अंजाम दिया।'
 
एसपी मनोज कुमार ने आईएएनएस से कहा कि पुलिस को राजसमंद जिले के राजनगर में एक अधजले शव के पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह एएसपी मनीष त्रिपाठी व डीएसपी राजेंद्र सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्हें विकृत अवस्था में शव मिला।
 
इसके फौरन बाद फोरेंसिक साइंटिफिक लैब (एफएसएल) टीम व श्वान दस्ते को बुलाया गया। हत्या में इस्तेमाल वस्तु, शेख की बाइक व चप्पलें घटना स्थल पर मिली हैं।
 
- आईएएनएस

Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

अगला लेख