suvichar
✕

ड्रग्स भरे चुंबन से प्रेमी की मौत

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (12:04 IST)
जेल में बंद प्रेमी से विदा लेते वक्त प्रेमिका ने उसे चूमा। चुंबन के कुछ घंटों बाद प्रेमी की मौत हो गयी। जांच के दौरान पता चला कि चुंबन नशीला था।
 
अमेरिकी राज्य ऑरेगन की पुलिस के मुताबिक एंथनी पावेल और मेलिसा एन ब्लेयर ने मुलाकात के बाद बहुत देर तक एक दूसरे को चूमा। इस दौरान मेलिसा ने मैथ नाम की ड्रग्स भरे सात बैलून एंथनी के मुंह में डाले। यह ड्रग्स सप्लाई करने का तरीका था। लेकिन इस बार एक बड़ी चूक हो गयी। कुछ ही देर बाद दो बैलून एंथनी के पेट में फट गए। अभियोजन पक्ष के मुताबिक पेट में मैथ का जहर फैलने से एंथनी की मौत हो गई।
 
जांच में पता चला कि एंथनी समेत कई कैदी जेल में नशे के लिए ऐसी ही तरकीबों का सहारा लेते थे। अदालत में इस बात पर खूब बहस हुई कि एंथनी अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार है या नहीं और मेलिसा ने स्वेच्छा से ड्रग्स की सप्लाई की या नहीं। मेलिसा का बचाव कर रहे वकील ने कहा, "उसने वही किया जो उनसे कहा गया।"
 
जिरह पूरी होने के बाद मेलिसा को दो साल की जेल की सजा सुनाते हुए जिला जज मार्को हेर्नांडेज ने कहा, "यह दुखद है और जो कुछ भी हुआ उसके लिए वह खुद जिम्मेदार है।" कोर्ट ने मेलिसा को सजा के साथ साथ तीन साल तक मनोचिकित्सा कराने का भी आदेश दिया। 41 साल का एंथनी अपनी सास की हत्या का दोषी था और ताउम्र कैद की सजा काट रहा था।
 
ओएसजे/आईबी (एपी)
 

Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

अगला लेख