ramcharitmanas

इंसान के शुरुआती पूर्वज तो बहुत भद्दे थे!

Updated: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 (12:09 IST)
इंसान के पूर्वजों की शक्ल आज के पैमानों पर तो किसी लिहाज से खूबसूरत नहीं थी। हाल ही में वैज्ञानिकों को एक जीव के अवशेष मिले हैं जो बताते हैं कि इंसान के शुरुआती पूर्वज बेहद बेढंगी शक्ल के थे।
ये अवशेष 54 करोड़ साल पुराने हैं और कहा जा रहा है कि इंसानी पूर्वजों के अब तक मिले सबसे पुराने अवशेष हैं। जिस जीव के ये अवशेष हैं वे झोलानुमा शरीर और बहुत बड़े मुंह वाले रहे होंगे। केंब्रिज यूनिवर्सिटी के अवशेषविज्ञानी सिमोन कॉनवे मोरिस कहते हैं कि इंसान के वजूद के निशान दो लाख साल पहले मिलते हैं लेकिन उनके भी पूर्वज रहे होंगे। इन्ही पूर्वजों में आए बदलावों से मौजूदा इंसान बना है। जो नए अवशेष मिले हैं उन जीवों को सैकरहाइटस कहा गया है जिसका मतलब होता है झुर्रियों वाला बोरा। इसके बारे में मोरिस कहते हैं, "सुंदरता तो देखने वाले की आंख में होती है ना?"
 
वैज्ञानिकों का मानना है कि सैकरहाइटस कैंब्रियन युग में रहता था। इसके जरिए इंसान के विकास की अहम जानकारियां मिली हैं। एक अन्य अवशेष विशेषज्ञ चीन की नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी के देगान शू कहते हैं, "सैकरहाइटस इंसानी विकास की प्रक्रिया की एकदम शुरुआत के बारे में अद्भुत जानकारियां देता है। सैकरहाइटस से ही मछली बनी थी। और फिर अंततः इंसान बना।"
 
चीन के शानशी प्रांत में लगभग 40 सैकरहाइटस के अवशेष बहुत सहेजे हुए से मिले हैं। अनुमान है कि ये उथले समुद्र में रहने वाले जीव थे। इनका बड़ा सा मुंह था और खाने को सीधे निगल जाते होंगे। शोधकर्ताओं को इन जीवों में कोई मलद्वार नहीं मिला है तो वे अनुमान लगा रहे हैं कि ये जीव मुंह से ही मलत्याग भी करते होंगे। इस बारे में मोरिस कहते हैं कि हमारे लिहाज से तो यह बड़ा ही बुरा सा लगता है। यह शोध नेचर पत्रिका में छपा है।
 
- वीके/एके (रॉयटर्स)
Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

अगला लेख