dharma sangrah
✕

18 साल के युवाओं के लिए फ्री यूरोपा टिकट

Updated: शनिवार, 5 मई 2018 (17:26 IST)
दूसरे समुदायों से नफरत करने के बजाए उनके पास जाकर उन्हें समझिए, इससे कई गलतफहमियां दूर होंगी। यूरोपीय संघ युवाओं को 15,000 ट्रेन टिकट मुफ्त देकर ऐसी ही गलतफहमियों को दूर करना चाहता है।
 
यूरोपीय संघ ने युवाओं के लिए डिस्कवर ईयू प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। प्रोजेक्ट का मकसद यूरोपीय संघ के युवाओं के बीच आपसी और सांस्कृतिक मेल जोल बढ़ाना है। इसके तहत सदस्य देशों के 18 साल के करीब 30,000 युवाओं को 2018 की गर्मियों में 30 दिन तक मुफ्त रेल यात्रा का पास मिलेगा। पास का इस्तेमाल चार देशों में किया जा सकेगा, यानि चार देशों में उन्हें ट्रेन का कोई किराया नहीं देना होगा।
 
डिस्कवर ईयू नाम के प्रोजेक्ट को यूरोपीय संघ ने मार्च 2018 में स्वीकृति दी। इसका खर्च करीब 1.2 करोड़ यूरो आएगा। यूरोप घूमने के दौरान युवाओं को अपने रहने और खाने पीने का खर्च खुद उठाना होगा। यूरोप में लंबी दूरी के ट्रेन टिकट के मुकाबले ये खर्चे काफी कम हैं।
 
डिस्कवर ईयू प्रोजेक्ट को यूरोप की सांस्कृतिक पहचान में किया गया निवेश बताया जा रहा है। प्रोजेक्ट का नारा है यूरोप "लोगों के आपसी जुड़ाव और साझा भावनाओं" पर टिका है। अलग अलग देशों में घूमने वाले युवाओं को विभिन्न संस्कृतियों और दूसरे इलाकों में रहने वाले युवाओं से बातचीत करने का अनुभव मिलेगा।
 
एक ऐसे वक्त में जब दुनिया के कुछ देशों में राष्ट्रवाद, पॉपुलिज्म और दक्षिणपंथी भावनाएं उभर रही हैं, तभी यूरोपीय संघ ने यह प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। प्रोजेक्ट की वकालत करने वालों का कहना है कि ये "पॉपुलिज्म के मौजूदा विकास से लड़ सकता है।" बहुत ही कम उम्र में युवाओं को पता चलेगा कि एक संयुक्त यूरोप में रहने वाले उनके पड़ोसी कैसे रहते हैं।
 
टिकट जून 2018 में यूरोपीय संघ की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इसके लिए आवेदन भरना होगा और एक क्विज में हिस्सा लेना होगा। क्विज में यूरोपीय संघ के इतिहास और उसकी विरासत से जुड़े सवाल होंगे। चुने जाने वाले युवाओं को जुलाई से लेकर सितंबर तक यात्रा करने का विकल्प मिलेगा।
 
यूरोपीय नेताओं को उम्मीद है कि भविष्य में इस प्रोजेक्ट का और ज्यादा विस्तार होगा। यूरोपीय आयोग ने 2021 से 2027 के बीच इस प्रोजेक्ट के लिए 70 करोड़ यूरो के बजट का एलान किया है।
 
रेल से यूरोप की सैर करने के लिए 1959 से ही यूरेल या इंटर रेल टिकट है। यूरेल यूरोप से बाहर रहने वाले लोगों के लिए है, जो यूरोप के 28 देशों में इसकी मदद से घूम सकते हैं। इंटररेल यूरोप के अंदर रहने वाले लोगों के लिए हैं। अलग अलग कीमतों पर इसकी आवधिक टिकटों का इस्तेमाल छुट्टियों में घूमने के लिए किया जा सकता है।
 
ओएसजे/एमजे (एपी, एएफपी)

Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अगला लेख