suvichar

ये डॉल्फिन एक दूसरे को नाम से बुलाते हैं

Updated: गुरुवार, 14 जून 2018 (11:08 IST)
क्या आप जानते हैं कि बॉटलनोज डॉल्फिन्स के अपने अलग अलग नाम होते हैं और वे एक-दूसरे को इन्हीं नामों से पुकारते हैं। इंसान के बाद यह अकेले जीव हैं जो एक दूसरे को नाम से बुलाते हैं।
 
 
ऑस्ट्रेलिया में हुई एक रिसर्च के अनुसार, नर बॉटलनोज़ डॉल्फिन्स चीख कर या सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी यह सीटी या चीखने की आवाज दोस्तों और दुश्मनों के लिए अलग-अलग होती है।
 
 
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी की रिसर्चर स्टेफानी किंग ने पर्थ से 831 किलोमीटर उत्तर स्थित शार्क बे में डॉल्फिन्स पर शोध कर यह दावा किया है।
 
 
शोधकर्ता स्टेफानी कहती हैं कि छोटे झुंड में रहने वाले ये नर डॉल्फिन्स एक-दूसरे को खास आवाज देकर बुलाते हैं और मादा डॉल्फिन्स को दुश्मन खेमे से लाने और रिझाने के लिए वे ऐसा करते हैं।
 
 
रिसर्च बताती है कि ये नर डॉल्फिन्स जन्म से ही खास सीटी या चीख की समझ के साथ पैदा नहीं होते बल्कि शुरुआती महीने में इसका विकास होता।
 
 
'द कन्वर्सेशन' नाम की वेबसाइट पर प्रकाशित अपने लेख में स्टेफानी कहती हैं कि नर बॉटलनोज़ डॉल्फिन्स की ये आवाजें इंसानों के नाम जैसी हैं क्योंकि हरेक की आवाज अलग-अलग है।
 
 
यहीं नहीं, ये नर डॉल्फिन्स खुद का परिचय कराते वक्त इन्हीं चीखों का इस्तेमाल करते हैं और एक-दूसरे का नाम भी पुकारते हैं। इससे उन्हें अपने दोस्तों और दुश्मनों के बीच फर्क करना आसान हो जाता है।
 
 
शोधकर्ता का कहना है कि इन नर डॉल्फिन्स की आवाजों को याद रखने की क्षमता इतनी अधिक होती है कि ये अगर 20 साल बाद भी मिले तो इन्हें ये चीखें याद रहती हैं।

 
वीसी/एके (डीपीए)
 
 

Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

अगला लेख