Daily Horoscope
✕

इन 5 स्टार्स को क्रिसमस से है नफरत

Updated: बुधवार, 13 दिसंबर 2017 (11:51 IST)
पश्चिमी देशों में क्रिसमस से बड़ा कोई त्योहार नहीं है। इस दौरान हर तरफ जगमग रोशनी, हर्षोल्लास और तोहफों की बहार होती है। लेकिन आज आपको मिलाते हैं ऐसे पांच यूरोपियन स्टार्स से जिन्हें क्रिसमस पसंद नहीं है।
 
ह्यू ग्रांट
ह्यू ग्रांट सबसे लोकप्रिय क्रिसमस फिल्मों में से एक "लव एक्चुली" के स्टार हैं। लेकिन वह खुद इस सालाना उत्सव के मुरीद नहीं हैं। इस दौरान होने वाली गहमागहमी और तनाव से बचने के लिए वह क्रिसमस पर अकसर किसी मुस्लिम देश में चले जाते हैं। उनके साथ उनके पिता भी होते हैं। उन्हें भी अपने बेटे की तरह क्रिसमस पसंद नहीं है।
 
नोल गैलेगर
ओआसिस बैंड के सदस्य रहे नोल गैलेगर अपने नकचढ़े स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उन्हें भी क्रिसमस पसंद नहीं है। भले ही उनका नाम नोल है जिसका अर्थ फ्रेंच भाषा में उत्सव होता है। यह ब्रिटिश संगीतकार कुकीज बेक करने की बजाय क्रिसमस के दिन बहुत सारे चिप्स खाते हैं। अपनी बेटी को बचपन में बहुत पहले ही उन्होंने सेंटा क्लाउज के बारे में सच बता दिया था।
 
मारियोन कोतिया
ये फ्रांसीसी अदाकारा क्रिसमस पर तोहफे देने के सख्त खिलाफ हैं। उन्हें क्रिसमस बिल्कुल नहीं भाता है। यह बात उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में कही थी। बचपन में भी वह ऐसा ही सोचती थीं। हालात ये होते थे कि बचपन में मारियोन की मां उन्हें कुछ देना चाहती थी, लेकिन बेटी की कोई इच्छा ही नहीं होती थी।
 
कार्ल लागरफेल्ड
जो लोग इस महान जर्मन फैशन डिजाइनर को जानते हैं, उन्हें यह बात जानकर हैरानी नहीं होगी कि लागरफेल्ड चमकदमक और दिखावे के कितने खिलाफ हैं। वह बिल्कुल क्रिसमस नहीं मनाते हैं। हालांकि वह छोटी छोटी लाइटों और मोमबत्तियों के साथ क्रिसमस ट्री जरूर सजाते हैं जिससे वह अपने बचपन की यादों को ताजा करते हैं।
 
बॉब गेल्डॉफ
उन्होंने 1984 में हिट गीत "डू दे नो इट्स क्रिसमस" रचा। इस गीत का मकसद इथोपिया के लिए पैसा जुटाना था। आज 30 साल बाद भी यह गीत सदाबहार है। लेकिन बॉब गेल्डॉफ के कानों को यह गीत चुभता है। उन्होंने एक बार ब्रिटेन के डेली मेल अखबार से बातचीत में कहा कि वह इसे अपने सबसे बुरे गीतों में से एक मानते हैं।

Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

अगला लेख