• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

फिंगलसन हो सकते हैं श्रीलंका के क्षेत्ररक्षण कोच

गेविन फिंगलसन
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड टीम के क्षेत्ररक्षण में सुधार करने के लिए पूर्व बेसबाल खिलाड़ी गेविन फिंगलसन को टीम का नया क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त कर सकता है।

पूर्व ओलिम्पिक रजत पदक विजेता फिंगलसन इस समय ऑस्ट्रेलियाई घरेलू टीम न्यू साउथवेल्स के साथ जुड़े है। क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में इनके नाम का सुझाव श्रीलंकाई कोच ट्रेवर बेलिस ने बोर्ड को दिया।

33 वर्षीय फिंगलसन एसएलसी के अधिकारियों से बातचीत करने के लिए जल्द ही श्रीलंका का दौरा करेंगे। एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में फिंगलसन ने नौ वर्ष तक अमेर‍िका और ताइवान में बेसबॉल खेली हैं।