• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: जमशेदपुर (भाषा) , सोमवार, 24 सितम्बर 2007 (22:32 IST)

धोनी को झारखंड रत्न सम्मान

धोनी को झारखंड रत्न सम्मान -
टीम को ट्वेंटी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुँचाने के लिए भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी को झारखंड रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

झारखंड के उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो ने कहा कि धोनी राज्य के इस शीर्ष सम्मान को पाने वाले पहले व्यक्ति हैं।

इन पुरस्कारों को पहली बार शुरू किया गया है। धोनी को यह सम्मान राँची में 15 नवंबर को राज्य के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर दिया जाएगा। धोनी की कप्तानी में टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए महतो ने कहा कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने देश को गौरांवित किया है।

उन्होंने कहा कि धोनी ने तीन बार के विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर अपने आपको साबित किया है। महतो ने कहा कि यह 26 वर्षीय कप्तान फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ तनाव के क्षणों से निबटने में सफल रहेगा।

महतो ने ट्वेंट-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए युवराजसिंह, एस. श्रीसथ, आरपी सिंह और रोहित शर्मा की भी तारीफ की।