Hanuman Chalisa
✕

युवराज और गेल ‘अल्टीमेट क्रिकेट चैलेंज’ में दिखाएंगे दमखम, 1 मैच 30 गेंद का

Updated: बुधवार, 6 नवंबर 2019 (07:33 IST)
दुबई। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह अगले साल यहां आयोजित होने वाले ‘अल्टीमेट क्रिकेट चैलेंज’ टूर्नामेंट में भाग लेने वाले मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों के बीच आकर्षण का केन्द्र होंगे। इस टूर्नामेंट में 1 मैच केवल 30 गेंद का होगा और सिर्फ 2 खिलाड़ी खेलेंगे।
 
पांच दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट मुकाबले में युवराज के अलावा क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी, केविन पीटरसन और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी भी भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट में टीम की जगह एक खिलाड़ी का सामना दूसरे खिलाड़ी से होगा और इसके मैच इंडोर खेले जाएंगे।
 
अगले साल 18 से 23 फरवरी तक होने वाले इस टूर्नामेंट को युवराज और गेल ने लॉन्च किया। युवराज ने कहा, मैं इसके लिए अभ्यास शुरू करने जा रहा हूं। यह नया और रोचक प्रारूप है और यह आगे बढ़ पाएगा, यह इस पर निर्भर करता है कि पहले सत्र में हम कैसे खेलते हैं।
 
इस मुकाबले में मैदान में सिर्फ 2 खिलाड़ी होंगे और 1 मैच 30 गेंद का होगा। इन तीस गेंद के अंदर अगर कोई खिलाड़ी 5 बार आउट हो गया तो उसकी पारी खत्म समझी जाएगी। मैच का फैसला अधिक रन बनाने के आधार पर होगा।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख