Hanuman Chalisa

युवराज सिंह बुरी तरह फ्लॉप, पंजाब को केरल पर पहली पारी की बढ़त

सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (20:30 IST)
चंडीगढ़। भारतीय टीम से बाहर युवराज सिंह महज 8 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इसके बावजूद पंजाब ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन सोमवार को 217 रन बनाकर केरल पर पहली पारी में बढ़त ले ली।
 
 
केरल के पहली पारी के 121 रनों के जवाब में पंजाब ने रविवार के स्कोर 2 विकेट पर 135 रनों से आगे खेलना शुरू किया। जीवनजोत सिंह 69 और कप्तान मनदीप सिंह 89 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा शुभमान गिल (24) और मनप्रीत गोनी (11) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।
 
भारत की विश्व कप 2011 जीत के नायक युवराज 8 रन बनाकर संदीप वारियर की गेंद पर अरुण कार्तिक को कैच देकर लौटे। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर केरल ने दूसरी पारी के 3 विकेट 127 रन पर गंवा दिए थे। मोहम्मद अजहरुद्दीन 76 और सचिन बेबी 16 रन बनाकर खेल रहे थे।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख