Hanuman Chalisa

WTC फाइनल: दूसरे सेशन में भी शमी का कहर जारी, न्यूजीलैंड 249 पर ऑलआउट

Updated: मंगलवार, 22 जून 2021 (20:55 IST)
पांचवें दिन के पहले सत्र में अपनी गेंदबाजी से टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल जान फूंकने वाले मोहम्मद शमी ने दूसरे सत्र में भी धारदार गेंदबाजी को जारी रखा। लंच से पहले के खेल में शमी ने रॉस टेलर (11) और बीजे वाटलिंग (1) को पवेलियन का रास्ता दिखाया था और दूसरे सत्र की शुरुआत में भी उन्होंने कॉलिन डी ग्रैंडहोम (13) को आउट कर कीवी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

एक छोर से भले ही विकेट गिर रहे हो लेकिन दूसरे छोर पर कीवी कप्तान केन विलियमसन अपने पैर जमाए खड़े हुए थे। विलियमसन ने 177 गेंदों का सामना करते हुए बढ़िया 49 रन बनाए। उनकी पारी पर लगाम लगाने का काम अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने किया।


कुछ ही समय के बाद आर अश्विन ने नील वैगनर को शून्य पर आउट कर न्यूजीलैंड को नौवां झटका पहुंचाया। न्यूजीलैंड की पारी का अंतिम विकेट जडेजा के खाते में आया। जडेजा ने टिम साउथी 30 पर आउट हुए।

पहली पारी में न्यूजीलैंड 249 के स्कोर पर ऑलआउट हुई। भारत के लिए शमी चार, इशांत तीन, अश्विन दो और जडेजा एक विकेट लेने में सफल रहे। न्यूजीलैंड के पास कुल बढ़त अभी 32 रन है।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख