Daily Horoscope
✕

World Cup 2019 : भारत के पास विश्व कप के लिए मजबूत टीम : शिखर धवन

Updated: बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (00:28 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए बहुत मजबूत टीम चुनी है।

एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सोमवार को 15 सदस्यीय टीम चुनी जिसकी अगुवाई विराट कोहली करेंगे और रोहित शर्मा उप कप्तान होंगे। दिनेश कार्तिक ने दूसरे विकेटकीपर के स्थान की दौड़ में ऋषभ पंत को पछाड़कर बाजी मारी। 
 
धवन ने अंगदान के लिए फोर्टिस हेल्थकेयर और दिल्ली कैपिटल्स के जागरूकता अभियान के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, विश्व कप के लिए हमारी बहुत अच्छी और मजबूत टीम है और हम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने को तैयार हैं। एक बार हम सब वहां पहुंच जाएं तो हम शानदार प्रदर्शन करेंगे।
 
अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के बारे में बात करते हुए धवन ने कहा कि कोच रिकी पोंटिंग और सलाहकार सौरव गांगुली के अनुभव से टीम को काफी फायदा मिल रहा है।

कोच रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली के सहयोग से मदद मिल रही है। कप्तान के तौर पर उनका अनुभव शानदार साबित हो रहा है। साथ ही हमारी टीम में युवा खिलाड़ी भी परिपक्व हो रहे हैं। 
 
धवन ने कहा, यह सत्र हमारे लिए अच्छा रहा है। दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए सब कुछ नया है, नया नाम, नया प्रबंधन, नया सहयोगी स्टाफ, सब कुछ नया है। हमारी टीम काफी मजबूत और संतुलित है। हम जिस तरह से खेल रहे हैं, वह अच्छा है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख